ऊना: चुनाव प्रचार में BJP आगे, मोदी समेत 7 कर नेता कर चुके रैलियां, कांग्रेस पिछड़ी

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 7 Second

THE NEWS WARRIOR
31 /10 /2022

अकेले मुकेश अग्निहोत्री संभाल रहे मोर्चा,कोई बड़ा नेता अभी प्रचार के लिए नहीं आया 

ऊना:

हिमाचल के ऊना जिला में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने में भाजपा आगे है और कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रहा है। हलके में PM मोदी समेत भाजपा के 7 स्टार प्रचारक जनसभाएं कर चुके हैं, लेकिन जिले में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता अभी प्रचार के लिए नहीं आया है।

मुकेश अग्निहोत्री दिन-रात रैलियां करने में जुटे

यहां अकेले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री प्रचार का जिम्मा संभाले हुए हैं, जो अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। रविवार को मुकेश अग्निहोत्री चुनाव प्रचार के लिए कांगड़ा जिले के शाहपुर में थे। शाम को गगरेट में पार्टी प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के समर्थन में जनसभा की। रात को हरोली के बढेड़ा में अपना प्रचार किया। चुनावी जनसभाओं में भाजपा और CM जयराम ठाकुर उनके निशाने पर रहे।

 सचिन पायलट आएंगे कल, प्रियंका का रोड शो कैंसिल

1 नवंबर दिन मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट कुटलैहड़ विधानसभा के समूर में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिससे पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के प्रचार को धार मिलेगी। हालांकि 7 नवंबर को ऊना में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी का रोड शो होना था, लेकिन अब यह कैंसिल हो गया है।

3 दिन पहले कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सुक्खू अंब में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार को मनाने आए थे, तब उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने भी संबोधित किया था, लेकिन फिलहाल ऊना जिले में कांग्रेस का पूरा प्रचार मुकेश अग्निहोत्री पर केंद्रित है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर सरकारें बदलने का रिवाज तोड़ने के लिए भाजपा, कांग्रेस लगा रही एड़ी चोटी का जोर

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का किया गयाआयोजन

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 31 /10 /2022 इस अवसर पर एक एकता दौड़ का आयोजन किया गया झंडुत्ता: 31 अक्टूबर 2022 को राजकीय महाविद्यालय झंडुत्ता में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (एकता दिवस )के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया […]

You May Like