विधायक विक्रमादित्य सिंह लें संयम से काम, प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का अहम योगदान : जयराम ठाकुर
शिमला ३ अक्टूबर २०२१
शिमला : विक्रमादित्य सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वे उन्हें कोई नसीहत नहीं देते परंतु उन्हें ये याद रखना चाहिए कि प्रदेश के विकास में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। विक्रमादित्य सिंह एक विधायक हैं जो पहली बार विधायक बने हैं उन्हें संयम से काम लेना चाहिए।
सीएम रविवार सुबह सड़क मार्ग से धर्मशाला जाते हुए कुछ देर घुमारवीं में रूके, जहां पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को पटक पटक कर कहने की बात कोई तर्कसंगत नहीं है। कर्मचारी वर्ग विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उपचुनाव के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नामों को साझा किया जाएगा तथा भाजपा पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार हैं।