THE NEWS WARRIOR
22/02/2022
श्याम लाल गुप्ता का चयन इंडिया के नम्वर 1 रिसर्च इंस्टिट्यूट में
बिलासपुर गवर्नमेंट कॉलेज मैं फिजिक्स के प्रोफेसर
मंडी के रहने वाले
बिलासपुर:-
बिलासपुर गवर्नमेंट कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर श्याम लाल गुप्ता का चयन इंडिया के नम्वर 1 रिसर्च इंस्टिट्यूट में हुआ हैं। यह बिलासपुर गवर्नमेंट कॉलेज मैं फिजिक्स के प्रोफेसर हैं । यह इंस्टिट्यूट परमाणु उर्जा से सम्बन्धित है। श्याम लाल गुप्ता ने बिलासपुर के साथ साथ समस्त हिमाचाल को गोरवान्वित किया हैं। इन्होने 2006 मैं हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से M.SC किया, साथ ही IIT कानपुर से पी.एच.डी की हैं।यह हिमाचल के पहले व्यक्ति जो HRI ज्वाइन कर रहे हैं।यह मंडी के रहने वाले हैं| श्याम लाल गुप्ता का चयन यूवा साइंस स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा बन गया हैं ।
क्या हैं परमाणु ऊर्जा विभाग
परमाणु ऊर्जा विभाग की स्थापना राष्ट्रपति के आदेश के माध्यम से दिनांक 3 अगस्त 1954 को की गई थी। भारत का परमाणु ऊर्जा विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है जो सीधे प्रधानमंत्री के आधीन है। इसका मुख्यालय मुंबई में है।