हॉकी टीम से जीत की उम्मीद , 48 साल बाद क्या पदक जीत पाएगा भारत

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 43 Second

 

 

the news warrior

14 जनवरी 2023

भारत की मेजबानी में 15वें हॉकी विश्वकप का ओडिशा में हो चुका है जो 29 जनवरी तक चलेगा |  विश्वकप के मुकाबले राज्य के राउरकेला और भुवनेश्वर में खेले जाएंगे | सबसे ज्यादा 14 बार विश्वकप खेलने वाली भारतीय टीम को 48 वर्ष से अपने दूसरे खिताब की तलाश है |

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य जीतने और 2021-22 एफआईएच प्रो हॉकी लीग में तीसरे नंबर पर रहने के बाद यह टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है | इससे उम्मीद जगी है कि भारतीय टीम इस बार विश्वकप में पदक जीत सकती है |

 

भारत ने अंतिम बार 1975 में सुरजीत सिंह रंधावा और अशोक कुमार के गोल की मदद से पाकिस्तान को 2-1 हराकर विश्व खिताब जीता था | भारत ने 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था | सबसे ज्यादा विश्वकप खेलने और मेजबानी करने का रिकॉर्ड भारत के नाम है | भारत के बाद स्पेन ने 13 बार विश्वकप खेला है | स्टार ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम इस बार क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाने की बाधा को तोड़ सकती है |

1975 का विश्वकप जीतने के बाद भारत सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सका है | इसके बाद 1982 और 1994 में पांचवें स्थान पर रहकर भारत का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है | पिछली बार 2018 में भुवनेश्वर में हुए विश्वकप में भारत छठवें स्थान पर रहा था | भारतीय टीम को अंतिम समय में गोल खाने की कमी पर काम करने की जरूरत है |हालांकि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम भले ही 1-4 से हार गई थी, लेकिन उसने अंतिम समय में गोल भी किए | विशेषकर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। इससे भारत के इस बार पदक जीतने की ज्यादा उम्मीद लग रही है | अगर भारत ओडिशा में हो रहे 15वें हॉकी विश्व कप में पदक जीतता है तो यह 1975 के बाद पहली बार पोडियम पर चढ़ेगा |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोहड़ी के दिन शिमला में नेपाली व्यक्ति की हत्या , शरीर पर हैं गहरे घाव

Spread the love   the news warrior 14 जनवरी 2023 शिमला : हिमाचल  में लोहड़ी के त्यौहार के दिन राजधानी शिमला में एक हत्या का मामला सामने आया है। शिमला के भट्टाकुफर पार्किंग के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक व्यक्ति के चेहरे से लेकर शरीर पर मारपीट […]

You May Like