लोहड़ी के दिन शिमला में नेपाली व्यक्ति की हत्या , शरीर पर हैं गहरे घाव

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 28 Second

 

the news warrior

14 जनवरी 2023

शिमला : हिमाचल  में लोहड़ी के त्यौहार के दिन राजधानी शिमला में एक हत्या का मामला सामने आया है। शिमला के भट्टाकुफर पार्किंग के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक व्यक्ति के चेहरे से लेकर शरीर पर मारपीट के निशान हैं। साथ ही गुप्तांग के नजदीक किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है। जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है। मृतक के भी बबलू खड़का पुत्र राम बहादुर नेपाल निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसका बड़ा भाई बिट्टू छकड़ैल भट्टाकुफर में डेली नीड्स की दुकान करता था इसकी चार बेटियां है। बीते गुरुवार को वे अपने भाई के संजौली गया। रात को ही कहीं गायब हो गया।

मृतक व्यक्ति के सिर पर गहरे घाव

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक नेपाली मूल के 47 वर्षीय बिट्टू छकड़ैल का शव भट्टाकुफर पार्किंग के पास मिला। प्रारंभिक जांच में मामला मारपीट का लग रहा है। मृतक व्यक्ति के सिर पर गहरे घाव हैं। जिससे उसकी मौत होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने ढली थाना में हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर बुलाया और जांच की। वहीं पुलिस ने इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नेपाली मूल  के ही तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। घटना गुरुवार और शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास का शिलान्यास

Spread the love  the news warrior 14 जनवरी 2023   शिमला : हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति अमजद ए. सईद ने शनिवार को  शिमला के समीप घंडल में हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के ‘ऋषिका […]

You May Like