मुख्यमंत्री ने किया हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास का शिलान्यास

0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 1 Second

 

the news warrior

14 जनवरी 2023

 

शिमला : हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति न्यायमूर्ति अमजद ए. सईद ने शनिवार को  शिमला के समीप घंडल में हिमाचल प्रदेश विधि विश्वविद्यालय के ‘ऋषिका संघमित्रा’ कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया |  छात्रावास के निर्माण में  लगभग 14.50 करोड़ की धनराशि व्यय की जाएगी |

छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा होगी उपलब्ध

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वहाँ  उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस कन्या छात्रावास के निर्माण के लिए पर्याप्त अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाएगी | इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से छात्रों की सुविधा के लिए एक ब्वॉयज हॉस्टल निर्मित करने के लिए भी कहा है | उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होते ही 5 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करेगी | उन्होंने विद्यार्थियों को आवास की बेहतर सुविधा प्रदान करने के आदेश दिए हैं | उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय को विस्तार प्रदान करने के लिए अतिरिक्त 25 बीघा भूमि के लिए वन स्वीकृतियां शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

 

उच्च न्यायलय के   मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए. सईद ने  कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का क्षण है कि विश्वविद्यालय परिसर में एक विश्व स्तरीय कन्या छात्रावास बनाया जाएगा | उन्होंने कहा कि राज्य के उचित संरक्षण और सहयोग से ही शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र विकसित किए जा सकते हैं | इस अवसर पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निष्ठा जसवाल ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया | इसके साथ ही  विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला |

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति त्रिलोक  सिंह चौहान, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव विधि राजीव भारद्वाज, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के चीफ आर्किटेक्ट राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अणु सिंथेटिक ट्रैक में सातवीं राज्य स्तरीय पैरा गेम्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Spread the love the news warrior 14 जनवरी 2023 हमीरपुर : राज्य स्तरीय सातवीं हिमाचल प्रदेश पैरा गेम्स का शुभारंभ हमीरपुर के अणु  सिंथेटिक ग्राउंड में किया गया | इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 विभिन्न जिलों से आए दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं | प्रतियोगिता में दौड़ शॉट […]

You May Like