विदेशी परिंदों से गुलजार हुई गोबिंद सागर झील, 41 प्रजातियों के 3,101 परिंदे पहुंचे

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 35 Second

 

the news warrior 

8 फरवरी 2023

 

बिलासपुर : गोबिंद सागर झील विदेशी परिंदों के आने से गुलजार हो गई है। गोविंद सागर झील में  41 प्रजातियों के 3101 विदेशी परिंदे  पहुंचे हैं। प्रवासी पक्षियों की गिनती और प्रजाति का खुलासा गोबिंद सागर झील में पहली बार हुई  गणना में हुआ है। अति संरक्षित कॉमन पोचार्ड और रिवर टर्न प्रजाति के पक्षियों को भी गोबिंद सागर झील के दलदली क्षेत्र भा रहे हैं। इस झील में  विदेशी परिंदों  में बार हेडेड गूज और नॉर्दर्न पिनटेल की संख्या सबसे अधिक पाई गई  है।

 

4 और 5 फरवरी को हुआ था सर्वे

वन विभाग के सहयोग से वेटलैंड्स इंटरनेशनल साउथ एशिया और बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी नामक एजेंसियों ने  गोबिंद सागर झील में सर्वे किया। सर्वे के लिए झील को पांच क्षेत्रों में विभाजित किया गया था। चार और पांच फरवरी को हुए सर्वे में 41 प्रजातियों के कुल 3101 प्रवासी पक्षियों की गणना की गई है।

 

बार हेडेड गूज और नॉर्दर्न पिनटेल सबसे अधिक पहुंचे

प्रवासी पक्षियों में बार हेडेड गूज और नॉर्दर्न पिनटेल की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा अति संरक्षण वाली प्रजातियों में कॉमन पोचार्ड और रिवर टर्न शामिल हैं। इन दोनों एजेंसियों ने पक्षी गणना तकनीक, रोग निगरानी और मध्य एशियाई फ्लाईवे राष्ट्रीय कार्य योजना पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया।

इतनी संख्या में प्रवासी पहुंचना अच्छे संकेत

गौर हो कि अभी तक प्रवासी पक्षियों की गणना के लिए पौंग डैम में ही सर्वे  किया जाता था । गोबिंद सागर झील में आज तक कभी भी सर्वे नहीं हुआ था। मगर पहली बार गोबिंद सागर झील में सर्वे  किया गया । जिसमें  प्रवासी पक्षियों की पहचान कर सही आंकड़े का पता लगाया गया है। उधर, मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर अनिल शर्मा ने बताया कि प्रवासी पक्षियों की यह गणना गोबिंद सागर के लिए एक एकीकृत प्रबंधन योजना बनाने में मदद करेगी। गणना में एजेंसियों के विशेषज्ञ, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील में पहली बार प्रवासी पक्षियों की गणना की गई है। इतनी संख्या में प्रवासी पहुंचना अच्छे संकेत हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में फिर शामिल हुए गौतम अदानी ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चम्बा : साइबर अपराधियों ने लौटरी का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे 72 लाख

Spread the love   the news warrior 8 फरवरी 2023 चम्बा : हिमाचल में एक बार फिर से लॉटरी निकलने के नाम पर लाखों रुपए ठगे गए हैं। चंबा के रहने वाले छंगा राम  नाम के एक व्यक्ति को  शातिरों ने अपने  जाल में फँसाकर  रीब 72 लाख रुपए का […]