T20 World Cup 2021: NZ vs ENG मैच के दौरान आखिर क्यों टेंड हुए महेंद्र सिंह धोनी
SHIMLA – T20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम जगह नहीं बना पाई है लेकिन बुधवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ की ट्विटर पर भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ट्रेंड होने लगे। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल कर रहे थे इस दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की एक खास बात का जिक्र किया जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर मैच के बाद खूब वायरल हुई। आपको बता दें कि पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
#Dhoni
Dhoni
Greatest of all time.pic.twitter.com/VKnehsStli— Chitwan Parashar (@Chitwan86) November 10, 2021
इस मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने कहा, ‘जितना आगे तक आप मैच ले जाते हैं, जैसे द ग्रेट एमएस धोनी ने कहा है कि जब मैच में आप एक बल्लेबाज के तौर पर जितना आगे तक मैच ले जाते हैं, गेंदबाज पर उतना ही दबाव आ जाता है।’ जिसके बाद अब साइमन डूल की या क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।