THE NEWS WARRIOR
24 /02 /2022
रूस का यूक्रेन पर हमला
राजधानी कीव में धमाके
स्थानीय समयानुसार सुबह 05.00 बजे धमाके हुए
कीव:-
यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य स्थानों पर गुरुवार की सुबह कई धमाके हुए। गुरुवार को मीडिया रिपाेर्ट में इसकी सूचना दी गई।यूक्रेनियन इंडिपेंडेंट इनफार्मेशन एजेंसी के मुताबिक कीव में स्थानीय समयानुसार सुबह 05.00 बजे धमाके हुए। वहीं डोनेट्स्क के क्रामटोरस्क में कम से कम चार धमाके हुए। इसके अलावा, ओडेसा, खारकिव, बर्डियांस्क, बोरिस्पिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास भी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
यूक्रेन अपनी खुद से करेगा रक्षा
यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि यह युद्ध की कार्रवाई है। यूक्रेन अपनी खुद से रक्षा करेगा और हम जीतेंगे। दुनिया पुतिन को रोके और वह उन्हें रोक सकती है। यह समय कार्रवाई करने का है। कीव में मौजूद संवाददाताओं ने भी कहा कि राजधानी में भीषण बम विस्फोट की आवाजें सुनी गई हैं। अलजजीरा के रिपोर्टर ने कहा, ‘ऐसा लग रहा है कि जैसे गोले बरस रहे हों लेकिन यह हवाई हमला हो सकता है।’