Server Down  -दुनिया भर में 6 घंटे बंद रहे फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 54 Second

 

Server Down  -दुनिया भर में 6 घंटे बंद रहे फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप

 

बीते सोमवार को रात करीब 9:15 बजे से दुनिया भर में  फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप के Server पूरी तरह बंद  रहे  जिस कारण पूरी दुनिया में इन सोशल मीडिया  प्लेटफार्म  के  अरबों यूजर्स को समस्याओं का सामना करना पड़ा।   यह समस्या  सोमवार रात करीब 9:15 से सामने आई थी।  तीनों ही सोशल मीडिया  प्लेटफार्म (फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप)  के भारत समेत पूरी दुनिया में अरबों की संख्या में यूजर है।  प्लेटफार्म के बंद होने के बाद लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया था।  इस Server डाउन के कारण फेसबुक के शेयरों में 6% की गिरावट आई है। 

 तीनों ही प्लेटफार्म को तकनीकी रूप से ठीक किया गया तब  मार्क जुकरबर्ग ने  फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम  के वैश्विक रूप से सर्वर डाउन होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी।  उन्होंने 5 अक्टूबर को फेसबुक पर कहा “  सेवाएं ऑनलाइन वापिस आ रही हैं  व्याख्यान के लिए खेद है मुझे पता है कि आप  लोगों से जुड़ने के लिए हमारी सेवाओं पर भरोसा करते हैं। 

आपको बता दें कि फेसबुक  के डाउन होने के बहुत ही कम मामले सामने आते हैं यदि फेसबुक डाउन होती है तो इसका असर पूरी दुनिया के यूजर पर दिखता है। यह डाउन और भी बड़ा हो जाता है जब  फेसबुक के तीनों बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म एक साथ काम करना बंद कर दे। 

अभी हुए स्लोडाउन पर कंपनी ने ट्वीट कर कहा है कि हम लोगों को हो रही परेशानी के लिए माफी मांगते हैं।  हमारी ऐप और प्रोडक्ट का एक्सेस  करने में लोगों को परेशानी हो रही है हम जल्द चीजों को ठीक करेंगे।  हालांकि कंपनी द्वारा यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन कारणों से फेसबुक का सर्वर डाउन हुआ था। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिमला : कच्ची घाटी हादसे के बाद हरकत में नगर निगम, 4 बिल्डिंग चिन्हित, दो को गिराना जरूरी।

Spread the love शिमला : कच्ची घाटी हादसे के बाद हरकत में नगर निगम, 4 बिल्डिंग चिन्हित, दो को गिराना जरूरी।   05 अक्टूबर 2021   शिमला : जिला के कच्ची घाटी में बीते दिन एक बहुमंजिला इमारत गिरने के बाद से अब नगर निगम भी हरक़त में आ गया […]

You May Like