नशा निवारण केन्द्र के पास गोली चलने की घटना , जबाव में पत्थरबाजी।
ऊना : एसपी अर्जितसेन ठाकुर ने कहा कि कस्बा संतोषगढ़ के नशा निवारण केंद्र के आसपास गोली चलने की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली थी। आरंभिक जांच में इस क्षेत्र में गोली चलने की कोई भी घटना सामने नहीं आई है!
संतोषगढ़ के वार्ड 3 स्थित एक नशा निवारण केंद्र के बाहर अज्ञात युवकों ने कुछ राउंड फायर किए।गोली चलाने वाले कौन थे, इसको लेकर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। नशा निवारण केंद्र के संचालक मनोज कुमार का कहना है कि कुछ युवा केंद्र के सामने और कुछ युवा केंद्र की पिछली तरफ आकर हुड़दंग मचा रहे थे।
इसी दौरान केंद्र के पीछे खड़े युवकों में से किसी ने कुछ राउंड फायर किए। केंद्र में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षा का भाव हुआ तो उन्होंने भी जवाब में पत्थरबाजी शुरू कर दी।घटना के बाद गोली का एक शेल बरामद कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि कभी भी केंद्र में या केंद्र के आसपास ऐसी घटना नहीं हुई है। यह पहली मर्तबा हैं, घटना की कुछ तस्वीरें केंद्र के सीसीटीवी में कैद हुई है।वहीं साथ ही युवकों द्वारा कुछ गाड़ियों के नंबर भी दर्ज किए गए हैं।