The news warrior
22 जुलाई 2023
घुमारवीं : पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने मिनी सचिवालय घुमारवीं के रोके गए काम को जनता के हित में बिना किसी विलंब के शुरू करने की मांग की है, जिससे इसका लाभ आमजन को मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से मिनी सचिवालय का कार्य रोका है ।
मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
उन्होंने चेतावनी दी है कि मिनी सचिवालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं किया गया तो वह लोगों के साथ सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। राजेंद्र गर्ग ने कहा इस भवन का आधे से अधिक काम हो चुका है। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही वर्तमान कांग्रेस के विधायक द्वारा इस कार्य को राजनीतिक बदले की भावना से रोका जा रहा है बल्कि इस कार्य में रोडा अटकाने का काम किया जा रहा है। जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
भाजपा द्वारा शुरू निर्माण कार्यों को लटकाया जा रहा अधर में
मिनी सचिवालय बनने से घुमारवीं उपमंडल के हजारों लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता पर काबिज होते की प्रदेश की सुक्खु सरकार ने पहले पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया। अब पूर्व भाजपा सरकार द्वारा शुरू करवाए गए निर्माण कार्यों को अधर में लटकाया जा रहा है। भाजपा आने वाले दिनों में लोगों को कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों के जागरूक करेगी।