फतेहपुर उपचुनाव – भाजपा-कांग्रेस की भी चुनावी जंग में AAP भी उतारेगी उम्मीदवार
चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश में चुनावों को लेकर तारीखों की घोषणा हो गई है। जिससे हिमाचल प्रदेश के तापमान में राजनैतिक गर्मी बढ़ने लगी है जहां एक तरफ बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम पर व्यस्त है वहीं अब आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर रही है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। आपको बता दें कि कुछ समय पहले को टाल दिया गया था जिस पर विपक्ष लगातार हमलावर दिख रहा था।
फतेहपुर विधानसभा भाजपा जीत का दावा कर रही है भाजपा की तरफ से कृपाल परमार का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन वहीं भाजपा प्रत्याशियों में इस सीट पर कृपाल परमार के साथ बलदेव ठाकुर भी रेस में है। लेकिन अब देखना होगा कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है।
लेकिन इस सीट पर कब्ज़ा करना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि यहां पहले कांग्रेस सत्तासीन थी और ऐसी स्थिति में कांग्रेस की सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं फिलहाल अभी कांग्रेस प्रत्याशी कौन होंगे इस पर भी स्थिति साफ नहीं है। यह माना जा रहा है कि दिंवगत सिंह पठानिया बेटे भवानी पठानिया को मैदान में उतारा जा सकता है। लेकिन इनके साथ साथ रीता गुलेरिया का नाम सुर्खियों में है।
यह भी पढ़े – हिमाचल प्रदेश उपचुनाव -15.49 लाख करेंगे मतदान, वोटिंग मशीन को छू नहीं पाएंगे वोटर, ये रहेगा खास
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद राजन सुशांत भी मैदान में उतर रहे हैं “हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी” से हुंकार भरेंगे। इनके मैदान में उतरने से भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही नुकसान पहुंचेगा।
अब इस नुकसान के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी मैदान में होगी। आम आदमी पार्टी के प्रभारी रत्नेश ने जानकारी दी है कि इन उपचुनावों में पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। यह आम आदमी पार्टी के लिए नया मुकाबला जरूरी है लेकिन इन उपचुनावों में पार्टी अपना अहम रोल अदा करेगी। विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी को मैदान में होंगे ही लेकिन निर्दलीय भी हुंकार भरेंगे।