सर्जिकल स्ट्राइक के 5 साल – POK में भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ की थी बड़ी कार्यवाही
18 सितंबर 2016 भारतीयों के लिए ना भूलने वाला दिन है। इस दिन आतंकियों द्वारा कायराना आतंकी हमले में हमने भारतीय सेना के 19 जवानों को खोया था। 5 साल पहले अंधेरे का फायदा उठाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के भारतीय सेना के हेड क्वार्टर पर कायराना हमला किया गया था। हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हुए थे।
इस आतंकी हमले के बाद 10 दिन बाद ही भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक कर जवानों की शहादत का बदला लिया गया था। भारतीय सेना का एक विशेष दल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुस गया था जहां अनेक आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में न केवल आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया बल्कि उनके ठिकानों को भी तबाह किया गया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक से विश्व भर के देशों ने भारतीय सेना का लोहा माना था।
28 सितंबर 2016 को भारतीय सेना 150 कमांडो को MI 17 हेलीकॉप्टर की सहायता से रात करीब 12:00 बजे LOC पर उतारा गया था। इस दौरान 25 पैरा कमांडो पाकिस्तानी सीमा में घुस गए थे। बताया जाता है कि पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की आशंका को लेकर कमांडो लगभग 3 किलोमीटर तक रेग कर पाकिस्तानी सीमा में घुसे थे। इस सर्जिकल स्ट्राइक में लगभग 6 आतंकी कैंपों को तवाह करने का लक्ष्य रखा गया था।
यह भी पढ़े – हिमाचल प्रदेश उपचुनाव -15.49 लाख करेंगे मतदान, वोटिंग मशीन को छू नहीं पाएंगे वोटर, ये रहेगा खास
इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना द्वारा लगभग 38 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया था वही बताया जाता है कि इस स्ट्राइक में 2 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। यह ऑपरेशन रात 12:30 बजे से सुबह 4:00 बजे तक चला। इस ऑपरेशन में दो पैरा कमांडो भी घायल हुए थे।
बरहाल इस ऑपरेशन के बाद सभी जवान भारत वापस आए थे। इस घटना पर बॉलीवुड URI नामक फिल्म बनाई गई है। सर्जिकल स्ट्राइक की उस रात की कहानी इस फिल्म में दर्शाई गई है जो भारतीयों में रोमांच भर देती है।