सीएम बोले फतेहपुर को फतेह करके दीजिए, विकास में नहीं रहेंगी कोई कमी।
08 अक्टूबर 2021
शिमला : फतेहपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में नामांकन भरा। इस दौरान मंत्री राकेश पठानिया, बिक्रम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे। अपने संबोधन में उन्होंने सबसे पहले स्व. सुजान सिंह पठानिया को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब एक साथ 20 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं, प्रदेश के आठ जिलों में आचार संहिता लगी हुई है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विकास को आधार मानकर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने जो मांग की हमने पूरी की। जयराम ठाकुर ने फतेहपुर के लोगों से साथ चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है और फतेहपुर में विकास में कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बलदेव ठाकुर जी को टिकट दिया है, अब हमें उन्हें विजयी बनाना है। केवल जीत ही नहीं, शानदार जीत चाहिए। ऐसी जीत, जो सबको याद रहे।”