भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बिलासपुर में सम्पन्न, बैठक में इन विषयों पर किया गया मंथन।
बिलासपुर : आज दिनांक 12/09/2021 को भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राणा की अध्यक्षता में बरमाणा बिलासपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें उतरी क्षेत्र के सह संगठन मंत्री राकेश शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस दो दिवसीय बैठक में कर्मचारियों एवं श्रमिकों की मांगों में विचार एवं मंथन किया गया।
प्रदेश सरकार को दिए गए 36 सूत्रीय मांग पर अभी तक सरकार के साथ वार्ता न होने पर रोष प्रकट किया गया।साथ में यह निर्णय लिया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, मिड डे मील कार्यकर्ता, सिलाई कटाई, अंशकालिक, पटवारी, पीस मील कार्यकर्ता,को स्थाई करने की नीति, पुरानी पेंशन बहाली, अनुबंध कर्मियों की पालिसी को तीन वर्ष से दो वर्ष , नया वेतनमान लागू करने, श्रमिकों को निजी क्षेत्र में अप्रैल 2021 से बढ़ा हुआ वेतन मान लागू करने की अधिसूचना जारी की जाएं। न्यूनतम वेतन को मंहगाई के सूचकांक से जोड़ा जाए तथा प्रदेश में पहाड़ी भत्ता एवं जनजातीय भत्ता दिया जाए तथा साथ ही हरियाणा की तर्ज पर आउटसोर्स कर्मियों को ठेका प्रथा को खत्म करके कौशल विकास निगम के अंतर्गत भर्तियां की जाएं।
ब्रेकिंग न्यूज़ :- बधाल के पास NH05 रोड अभी अभी चट्टाने गिरने से हुआ बंद किन्नौर का सम्पर्क कटा
विभागों में रिक्त पड़े पदों को कर्मचारियों की पदोन्नति की जाएं। रिक्त पदों को भरा जाए। विभागों में रिक्त पड़े पदों पर करूणामूलक आश्रितों को आय में छूट देकर बिना किसी शर्तों के भर्तियां की जाएं। बोर्ड निगमों में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जारी की गई पैंशन अधिसूचना अनुसार पैंशन की वृद्धि की जाएं, पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को पांचवां वेतनमान की ग्रेड पे दी जाएं, बिजली बोर्ड में कार्यरत टी मेट कार्यकत्र्ताओं के पद नाम के आगे से जूनियर शब्द हटाया जाए।
कार्यसमिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अगर सरकार इन मांगों को अनदेखा करती है तो भारतीय मजदूर संघ 29 नवंबर2021 को प्रदेश की राजधानी शिमला में एक विशाल प्रदर्शन करेगा।