कांगड़ा: कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन से 8 मजदूर घायल, टांडा रैफर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 29 Second

THE  NEWS WARRIOR
19 /07 /2022

घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किया भर्ती 

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में लैंडस्लाइड हुआ है. यह पर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन हुआ और आठ लोग चपेट में आए हैं. सभी घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है. कांगड़ा पुलिस थाने के पास की यह घटना है।

घटना में कोई जानी नुकसान नहीं

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को 9 बजे यह लैंडस्लाइड की घटना पेश आई है. राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है. घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. हादसे में देव नारायण (40), गोतिफ, जिला चकतीना, पश्चिम बंगाल, गौरव (20), वासुदेव (30), सहदेव (21), जगत (42), राजीव (19) (सभी का पता उपरोक्त) घायल हैं. इसके अलावा, लैंडस्लाइड में कांगड़ा के जयंती विहार के 44 साल के विनय भी घायल गुए हैं. वहीं, यूपी के हरदासपुर गांव का नीटू को भी चोट लगी है।

बुधवार को प्रदेश में बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

इससे पहले, सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा. मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं. बुधवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान चढ़ने से पसीने छूटने लगे हैं। सोमवार शाम तक प्रदेश में 14 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही. कुल्लू में आठ, कांगड़ा में दो और चंबा-लाहौल स्पीति-मंडी-सोलन में एक-एक सड़क अभी बंद है. अब तक सड़क हादसों को मिलाकर हिमाचल में मॉनसून सीजन में 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

यह भी पढ़े:- 

हिमाचल: मंडी में 2.80 की तीव्रता से महसूस किए गए भूकंप के झटके

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किन्नौर: निगुलसरी में लैंडस्लाइड की चेतावनी, हाईवे किया गया बंद

Spread the love THE NEWS WARRIOR 19 /07 /2022 निकुलसरी के पास गत वर्ष भूस्खलन में 28 लोगों की हो गई थी मौत  रिकॉन्गपिओ. हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जिले किन्नौर के निगुलसरी में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है.  चेतावनी के बाद हाईवे को बंद कर दिया गया है। […]

You May Like