राष्ट्रपति ने किया अटल टनल का दीदार, कहा अटल टनल इंजीनियर‍िंग का बेजोड़ नमूना

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 54 Second
THE NEWS WARRIOR
11/05/2022

अटल टनल पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का किया स्वागत

अटल टनल बनने के बाद लाहौल स्पीति देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद- मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति:-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अटल टनल निहारने के लिए हिमाचल के जनजातीय इलाके सिस्सू में पहुंचे। राम नाथ कोविंद जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्पीति पहुंचने वाले पहले राष्ट्रपति बन गए है। यहां पहुंचने पर राष्ट्रपति का जनजातीय संस्कृति से स्वागत किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें लाहुल स्पीति जिला के लोगों के रहन-सहन के बारे में जनाकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया अटल टनल बनने के बाद इस क्षेत्र ने भी विकास की गति पकड़ी है और टनल बनने के बाद यह भूमि देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बनी है।

यह भी पढ़े:-

आज धर्मशाला आएगें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, यह रहेगा ट्रेफिक प्लान

राष्ट्रपति ने किया अटल टनल का निरीक्षण

इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वीआईपी वाहनों के काफिले में सवार होकर अटल टनल की ओर रवाना हुए।  जहां पर उन्होंने अटल टनल का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में कार्यरत रहे वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उन्हें अटल टनल की खूबियों के बारे में राष्ट्रपति को बताया गया। वहीं, राष्ट्रपति टनल के साउथ पोर्टल पर भी पहुंचे जहां पर बीआरओ के द्वारा टनल के निर्माण कार्यों के बारे में भी चित्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी। टनल के निरीक्षण के बाद राष्ट्रपति का काफिला मनाली की ओर रवाना हो गया। वहीं, राष्‍ट्रपति ने अटल टनल के निर्माण को इंजीनियर‍िंग का बेजोड़ नमूना बताया।

राष्ट्रपति दोपहर को मनाली के सासे हेलीपैड में आराम करेंगे और वहीं, पर उनके दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुबह से ही प्रशासन चौकन्ना था और यातायात व्यवस्था को भी तय रूट के हिसाब से ही संभाला जा रहा है।

यह भी पढ़े:-

फूड पॉइजनिंग सबसे आम और सबसे गंभीर समस्या है- डॉ. रमेश चंद

सुरक्षा में अटल टनल अहम भूमिका

वहीं, अटल टनल की खूबियों के बारे में बात करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि इससे पहले भी वह एक बार कुल्लू आ चुके हैं, लेकिन उस समय वह लाहौल घाटी का दौरा नहीं कर पाए थे। आज वह अपने परिवार के साथ लाहौल घूमने आए हैं और अटल टनल आने वाला भविष्य है। उन्होंने कहा कि अटल टनल के माध्यम से जहां लाहौल घाटी का जनजीवन सामान्य हुआ है, वहीं देश की सुरक्षा में भी अटल टनल अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

 

 

यह भी पढ़े:-

गाहर पंचायत के भटेड़ में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला, आठ धरे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोहडू में व्यक्ति की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love THE NEWS WARRIOR 11/06/2022 घटना के दिन से फरार था आरोपी  पुलिस ने आरोपी को बिहार के बिताई गांव से किया गिरफ्तार शिमला:- हिमाचल प्रदेश के मचौती में 10 दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस […]

You May Like