10 नवंबर को प्रियंका की चौपाल रैली पर मच सकता बवाल, कांग्रेस में अंदरखाते विरोध शुरू

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 39 Second

THE  NEWS WARRIOR
01 /11 /2022

 शिमला जिले के सेंटर पॉइंट पर रखने की मांग

शिमला:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शिमला जिले के चौपाल में 10 नवंबर को रैली कर सकती हैं। कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी प्रियंका गांधी की ओर से इस रैली को मंजूरी मिलनी बाकी है।

मगर, शिमला जिले की बाउंड्री पर प्रियंका की रैली को लेकर पार्टी में अंदरखाते विरोध शुरू हो गया है, क्योंकि चौपाल शिमला के कॉर्नर वाली विधानसभा सीट है। इसकी बाउंड्री पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के साथ लगती है। इसलिए कांग्रेस नेता शिमला जिला में ऐसे स्थान पर प्रियंका की रैली मांग रहे हैं, जहां ज्यादातर चुनाव क्षेत्रों के लोग पहुंच सकें।

प्रियंका की अलग से रैली प्लान की जा रही

एक सप्ताह पहले तय शेड्यूल के अनुसार, शिमला में 10 नवंबर को प्रियंका का रोड शो रखा गया था, लेकिन शिमला समेत कुल्लू, चंबा और ऊना के सभी रोड शो रद्द कर दिए गए हैं। शिमला का रोड शो रद्द होने के बाद चौपाल में प्रियंका की अलग से रैली प्लान की जा रही है।

चारों संसदीय क्षेत्रों में एक-एक रैली

पहले प्रियंका गांधी की 4 संसदीय क्षेत्रों में रैली प्रस्तावित थी। प्रियंका शिमला संसदीय हल्के की रैली सोलन में कर चुकी हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली बीते कल ही पड्डल मैदान में की गई। अब 4 नवंबर को कांगड़ा और 7 नवंबर को हमीरपुर में जनसभा करेंगी।

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि प्रियंका गांधी की 10 नवंबर को चौपाल और सिरमौर की बाउंड्री पर रैली प्लान हो रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

कांगड़ा: अनुराग ठाकुर ने देहरा में जनसभा को किया सम्बोधित, रमेश धवाला के लिए मांगे वोट

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इग्नू ने फिर जुलाई 2022 सत्र के लिए 7 नवंबर 2022 तक बढ़ाई प्रवेश की तिथि

Spread the love  THE  NEWS WARRIOR 01 /11 /2022 इग्नू ने जुलाई 2022 सत्र के लिए विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश की तिथि फिर से 7 नवम्बर 2022 तक बढ़ाई  तल्याणा: इग्नू विशेष अध्धयन केन्द्र तल्याणा के समन्वयक डॉ राकेश कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए […]

You May Like