भारत चीन सीमा विवाद, अरूणाचल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे चीनी सैनिकों की कोशिशों को भारतीय सेना ने किया नाकाम।
08 अक्टूबर 2021
चीन LAC पर अपनी हरकतों से बाज आता नज़र नहीं आ रहा है।वह सीमा पर माहौल खराब करने की कोशिश में लगातार जुट रहा है। बार बार सीमा पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ताजा मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर अरुणाचल प्रदेश सेक्टर का है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह अरुणाचल सेक्टर पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, जिससे घंटों तनाव की स्थिति रही।
इस प्रदेश में औपचारिक रूप से सीमाओं को सीमांकित नहीं किया गया है। इसलिए दोनों देशों के सैनिक की अलग अलग धारणाएं बनी है। इसलिए पेट्रोलिंग के दौरान 200 चीनी सैनिक अन्दर घुस गये जिसके बाद दोनों देशों के लोकल कमांडरों ने मोर्चा संभाला और आपसी बातचीत के बाद मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत सेनाएं पीछे हट गईं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस तनातनी में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।