हिमाचल उपचुनाव : भाजपा से बागी हुए गोविन्द राम और चेतन सिंह बरागटा आज भरेंगे निर्दलीय नामांकन।
08 अक्टूबर 2021
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का माहौल शुरू हो गया है। ऐसे में टिकटों को लेकर हुई खींचातानी ने भी भाजपा के लिए संकट खड़ा कर दिया है क्योंकि भाजपा के दो नेता बागी हो गये है। जुब्बल कोटखाई से भाजपा के विधायक रहे स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन सिंह बरागटा एवं अर्की से दो बार विधायक रहे गोविन्द राम ने निर्दलीय चुनाव लडने का फैसला लिया है और आज नामांकन भरा जाएगा। दोनों ने सार्वजनिक मंच से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है।
चेतन सिंह बरागटा ने गुम्मा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें कहा गया कि वे परिवार वाद के वंशज हैं।उनका टिकट काट दिया गया और टिकट उस प्रत्याशी को दिया जो कांग्रेस के साथ मिलकर हमेशा संगठन को कमजोर करता रहा। जनसभा के दौरान भावुक भी हुए चेतन बरागटा।
वहीं अर्की से दो बार विधायक रहे गोविन्द राम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया और कहा कि वे कल 9 बजे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरेंगे।