0
0
Read Time:1 Minute, 14 Second
कुल्लू : चरस के साथ एक महिला को पुलिस ने धरा, 1.989 किलोग्राम चरस बरामद।
कुल्लू : जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चरस की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से 1.989 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सहारा में एक महिला चरस तस्करी करती है। इसी आधार पर टीम ने सुनियोजित तरीके से प्लान तैयार कर महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
महिला की पहचान पिंगला देवी(50) पत्नी दुर्गाराम निवासी रियाडा मलाह डाकघर पनगा तहसील मनाली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि चरस कहां से लाई और कहां ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है।