घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा चुके कार्यकर्त्ता पहुंचाए जन जन तक- गर्ग

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा चुके कार्यकर्त्ता पहुंचाए जन जन तक- गर्ग

THE NEWS WARRIOR 

घुमारवीं 28 अक्टूबर

 

घुमारवीं भाजपा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें।

सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं वह सीधे तौर पर जनमानस से जुड़ी हुई हैं। इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करना अति आवश्यक है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता अपना अपना कार्य करें।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि प्रदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर विकासात्मक गतिविधियों जोर शोर से चल रही हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पूरे देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश भी प्रभावित हुआ है लेकिन प्रदेश सरकार की सोच के चलते विकास की गति निरंतर आगे बढ़ती रही है। कोविड-19 काल में लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई।

उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक गतिविधियों पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा कई बड़े बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई महत्वाकांक्षी योजनाएं अगले वर्ष जनता को समर्पित की जाएंगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोरावर सिंह महामंत्री राजेश शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा, सीमेंट के दाम बढ़े, पड़ोसी राज्य में दाम कम 

Spread the love हिमाचल में घर बनाना हुआ महंगा, सीमेंट के दाम बढ़े, पड़ोसी राज्य में दाम कम  शिमला – देशभर में महंगाई का दौर जारी है इसी बीच अब हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दाम भी बढ़ गए हैं पिछले लंबे समय से सीमेंट के दामों में लगातार बढ़ोतरी […]

You May Like