लाहुल स्‍पीति: यनिगंग ग्लेशियर में हिमस्खलन, नवंबर में एवलांच से चिंतित लोग

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 48 Second

THE NEWS WARRIOR
30 /11 /2022

हिमस्खलन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा

लाहुल स्‍पीति:

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल स्‍पीति में हिमस्‍खलन हुआ है। लाहुल के खंगसर गांव के सामने यनिगंग ग्लेशियर में आज हिमस्खलन हुआ। नवंबर दिसबंर में हिमस्खलन की घटना से घाटी के लोग चिंतित हैं। हिमस्खलन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है। पहाड़ी पर हलचल हुई और एक बड़ा हिमखंड टूट कर नीचे की ओर आ गया। यह हिमखंड टूटकर नीचे आता गया और इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में मानो बर्फीला तूफान आ गया। लोग पहले तो वीडियो बनाते रहे, लेकिन जैसे जैसे बर्फीला तूफान उन तक पहुंचने लगा तो सभी भागो-भागे कहते सुनाई देने लगे।

हिमस्‍खलन से ग्रामीण चिंतित

ग्रामीण दोरजे व टशी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे खंगसर गांव के सामने यनिगंग ग्लेशियर में हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन होने से यनिगंग ग्लेशियर का क्षेत्र सफेद हो गया। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन की घटना 15 जनवरी के बाद ही होती है। हालांकि हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन नवंबर महीने में हुई इस घटना से ग्रामीण भी चिंतित हैं।

 ग्‍लोबल वार्मिंग का असर

लाहुल स्पीति के इतिहासकार मोहन लाल रेलिंगपा ने बताया कि यह सब ग्लोबल वार्मिंग के कारण हो रहा है। उन्होंने बताया लाहुल घाटी में इन दिनों तापमान माइनस में रहता था, जिस कारण पहाड़ भी जम जाते थे। उन्होंने कहा घाटी में इन दिनों कोई भी गतिविधि नहीं होती थी। लेकिन अटल टनल बनने के बाद भारी संख्या में घाटी में पर्यटक वाहन आ रहे हैं। वाहनों से भी पर्यावरण संतुलन प्रभावित होने की आशंका है। लगातार आ रहे वाहनों से प्रदूषण फैलने से तापमान में फेरबदल आया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

मंडी: पठानकोट-मंडी हाईवे में टेंपो और कार में टक्कर, 4 गंभीर घायल

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांगड़ा: टांडा मार्ग पर ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में डॉक्टर की मौत:महिला चिकित्सक गंभीर घायल

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 01 /12 /2022 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बुधवार रात हुए हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई है। हादसे में महिला चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं […]

You May Like