मंडी शिवरात्रि महोत्सव के लिए रवाना हुए देव कमरूनाग,17 को पहुंचेंगे छोटी काशी

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 58 Second

 

the news warrior 

9 फरवरी 2023

मंडी : शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए मंडी  के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग वीरवार को  अपने मूल स्थान से लाव लश्कर के साथ मंडी के लिए रवाना हो  गए हैं। देव कमरूनाग की छड़ी ज्यूणी घाटी के कांडी कमरूनाग गांव के पास बने भंडार में रखी होती है। देव कमरूनाग 10 दिन की पैदल यात्रा के बाद 17 फरवरी को मंडी पहुंचेंगे।

 

 

टारना माता मंदिर परिसर में होंगे विराजमान

मंडी पहुँचने  पर जिला प्रशासन की तरफ से डीसी मंडी अरिंमद चैधरी मंडी शहर के द्वार पुल घराट पर उनका स्वागत करेंगे। उसके उपरांत बड़ा देव कमरुनाग राज माधव राय मंदिर में हाजिरी भरेंगे। राज माधव राय में हाजिरी भरने के बाद बड़ा देव परंपरा के साथ राज दरबार में रामेश्वर सिंह स्वागत करेंगे। इसके बाद देव कमरूनाग पूरे शिवरात्रि महोत्सव के दौरान टारना माता मंदिर परिसर में विराजमान रहेंगे। यहां बड़ी संख्या में भक्त उनके दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और आशीवार्द प्राप्त करते हैं। देव कमरूनाग के साथ उनके गुर और अन्य कारदार पूरे बाजे-गाजे के साथ मंडी के लिए चल पड़े हैं।

 

 

19 से 25 फरवरी तक मनाया जाएगा शिवरात्रि महोत्सव

गौरतलब है कि बडा देव कमरूनाग जब तक मंडी जनपद में नहीं पहुंचते तब तक शिवरात्रि महोत्सव का आगाज नहीं होता। हालांकि शिवरात्रि तैयारियां पहले से ही चल रही होती हैं। सबसे पहले बड़ा देव कमरूनाग का ही छोटी काशी मंडी में आगमन होता है। उसके बाद ही अन्य देवी देवता जनपद में पहुंचते हैं।

वहीं देव कमरूनाग साल में सिर्फ एक बार ही मंडी आते हैं और इस महोत्सव में भाग लेते हैं। इस बार मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 19 से 25 फरवरी तक मनाया जाएगा। शिवरात्रि महोत्सव में मंडी जनपद के 200 के करीब पंजीकृत देवी देवता पहुंचते हैं। वही इसके अलावा अन्य देवी देवता भी शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए जनपद में शिरकत करते हैं।

 

यह भी पढ़ें : 

मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी की 11 खिलाड़ियों ने भारतीय हैंडबॉल टीम में पाई जगह

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं में युवक की संदिग्ध मौत , जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका

Spread the lovethe news warrior 9 फरवरी 2023 घुमारवीं : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना के तहत आने वाले गांव तियुन खास के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई  है। प्राथमिक दृष्टि से मौत की वजह जहरीले पदार्थ निगलना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के […]

You May Like