कांगड़ा: अनुराग ठाकुर ने देहरा में जनसभा को किया सम्बोधित, रमेश धवाला के लिए मांगे वोट

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 38 Second

THE  NEWS WARRIOR
01 /11 /2022

केंद्रीय मंत्री बोले- OPS के लिए हमारे घोषणा पत्र का इंतजार करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित किया। वे पार्टी प्रत्याशी रमेश धवाला के पक्ष में प्रचार करने आए थे। इस दौरान उन्होंने जहां रमेश धवाला को वोट देने की अपील लोगों से की, वहीं OPS की बहाली पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि रमेश धवाला देहरा से भाजपा के प्रत्याशी हैं। इनको वोट देकर केंद्र में PM नरेंद्र मोदी को मजबूत करें। अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि रमेश धवाला ने 1998 में भाजपा की सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि OPS के लिए हमारे घोषणा पत्र का इंतजार करें। जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।

भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए सवाल

जनसभा में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर भी कमेंट किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में आज तक अपनी बहन प्रियंका गांधी को जोड़ नहीं पाए हैं, जनता को पार्टी से क्या जोड़ेंगे। टुकड़े-टुकड़े गैंग जुड़ी है।

अनुराग ठाकुर ने देहरा से बागी प्रत्याशी होशियार सिंह पर भी बड़ा हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि होशियार सिंह कुछ ज्यादा ही होशियार हैं। नेताओं-मंत्रियों को गालियां निकालने वाले ने देहरा को शर्मशार किया है।

मुकेश अग्निहोत्री पर भी कसा तंज 

अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जो दूसरों पर हेलिकॉप्टर में उड़ने का आरोप लगाते रहे, वही आज खुद उड़न खटोले पर उड़ रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री की जनसभा में सिर्फ 47 लोग पहुंच रहे हैं।

जनसभा में देहरा से भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला ने कहा कि देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के काम शुरू होने का श्रेय भी अनुराग ठाकुर को जाता है। रमेश धवाला ने यहां के मौजूदा विधायक व बागी प्रत्याशी होशियार सिंह पर पंचायतों से भेदभाव करने के आरोप भी लगाए हैं।

अनुराग ठाकुर आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी, बोंगता, हरिपुर, गुलेर, सकरी, बिलासपुर, लुदरेट, नन्दपुर होते हुए ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के कथोग, सिहोरपाईं, अध्वानी, भड़ोली कुटियारा, कोपड़ा व टपेड़ में नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े

सोलन: शामती बाईपास पर निजी स्कूल में घुसा तेल से भरा टैंकर, बड़ा हादसा टला

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 नवंबर को प्रियंका की चौपाल रैली पर मच सकता बवाल, कांग्रेस में अंदरखाते विरोध शुरू

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 01 /11 /2022  शिमला जिले के सेंटर पॉइंट पर रखने की मांग शिमला: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी शिमला जिले के चौपाल में 10 नवंबर को रैली कर सकती हैं। कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। […]