THE NEWS WARRIOR
07 /12 /2022
एक हफ्ते के अंदर आएगी रिपोर्ट, कैंपस में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
हिमाचल
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में मंगलवार काे हुई हिंसा मामले में प्रशासन ने जांच बिठा दी है। ऐसे में हिंसा में शामिल छात्रों पर अब गाज गिरना लगभग तय है। प्रशासन की ओर से बनाई गई अनुशासन समिति एक हफ्ते के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट VC काे सौंपेंगी। शैक्षणिक माहौल खराब करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी से सस्पेंड किया जा सकता है।
SFI-ABVP कार्यकर्ताओं में हुआ था खूनी संघर्ष
HPU में छात्र संगठन SFI-ABVP कार्यकर्ताओं में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें 10 से ज्यादा छात्रों को चोटें आई थीं। 4 छात्रों को अस्पताल में एडमिट करना पड़ा था। छात्राओं को भी चोटें लगी थीं। अभी भी विवि कैंपस में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान कैंपस में तैनात हैं।
आईकार्ड के बिना कैंपस में एंट्री नहीं
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी कैंपस में अब बिना आईकार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। जिन स्टूडेंट के पास यूनिवर्सिटी का आईकार्ड होगा, उन्हें ही कैंपस में आने दिया जाएगा। आउटसाइडरों के आने पर रोक लगा दी गई है।
कमेंट करना बना लड़ाई का कारण
समरहिल चौक पर कुछ ABVP और SFI कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान 2 कार्यकर्ता आपस में बहस करने लगे। यह बहस लड़ाई में बदल गई। दोनों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। देखते ही देखते अन्य कार्यकर्ता भी वहां आ गए, जिससे हिंसा शुरू हो गई।
HPU में बंद हैं चुनाव, फिर भी हिंसा
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में SCA चुनाव काफी समय से बंद हैं। इसके बावजूद भी हिंसा नहीं रूक रही है। 2014 में छात्र संगठनों में होने वाली मारपीट के चलते ही चुनाव पर बैन लगा था। इसके बावजूद भी कैंपस में हिंसात्मक गतिविधियां जारी हैं।
यह भी पढ़े
चंबा: नकरोड में खाई में गिरी कार, युवक की मौके पर मौत