भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन, प्रधानमंत्री मोदी सीएम जयराम समेत कई नेताओं ने दी बधाई

0 0
Spread the love
Read Time:5 Minute, 27 Second

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन , प्रधानमंत्री मोदी सीएम जयराम समेत कई नेताओं ने दी बधाई

शिमला – विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  गृह मंत्री अमित शाह,  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की बधाई. आपकी कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर ऊंचाइयों छू रही है। 

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा “ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को देव भूमि हिमाचल की समस्त जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई……

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी –

 

 आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले  जेपी नड्डा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है  जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार के पटना में हुआ था। उनकी राजनीतिक शुरुआत छात्र राजनीति से ही हुई थी।  हिमाचल प्रदेश  विश्वविद्यालय में एबीवीपी ( ABVP ) से पहली बार छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे।  यह उस समय की बात है जब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लाल सलाम की तूती बोलती थी।  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  एबीवीपी के पहले छात्रसंघ अध्यक्ष थे। जेपी नड्डा 1990 तक विद्यार्थी परिषद में कई अहम पदों पर रहे। 

वर्ष 1989  में नड्डा को भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए एक आंदोलन में लगभग 45 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।  इसी वर्ष हुए  आम चुनावों में जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया। 

 वही मात्र 31 वर्ष की आयु में वह भारतीय जनता पार्टी  युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जिसके बाद वह हिमाचल की राजनीति में सक्रिय हुए 1993 में पहली बार बिलासपुर सीट से चुनाव जीतकर  विधानसभा  पहुंचे। 

जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री  और वन मंत्री भी रहे हैं।  केंद्र की राजनीति में आने के बाद उन्हें अप्रैल 2012 में राज्यसभा के लिए चुना गया और कई संसदीय समितियों में भी वह रहे। जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता भी रहे हैं। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WhatsApp ने  किए 20 लाख भारतीय यूजर अकाउंट Ban, ऐसे रखे अपने अकाउंट को सुरक्षित 

Spread the love WhatsApp ने  किए 20 लाख भारतीय यूजर अकाउंट Ban, ऐसे रखे अपने अकाउंट को सुरक्षित    फेसबुक कंपनी (Meta) के मैनेजर ऐप व्हाट्सएप भारत में गलत काम करने वाले अपने यूजर्स के खिलाफ  कार 2 मिलियन भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है। कंपनी द्वारा भारतीय अधिकारियों […]

You May Like