THE NEWS WARRIOR
17/06/2022
चम्बा जिले के बनीखेत में जयराम ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की मंडल मिलन की बैठक, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
चंबा:-
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के डल्हौजी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले बनीखेत में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे। इस दौरान जयराम ठाकुर ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंडल मिलन की बैठक की। बैठक में पार्टी से जुड़े कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं, मुख्यमंत्री का बनीखेत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
ऐतिहासिक निर्णय
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश की सेना एवं युवाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया हैं। देश में कोरोना महामारी के कारण 2 वर्षों में सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने अग्निपथ योजना की शुरुआत की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अब युवाओं को राहत देने के लिए पहले वर्ष आयु सीमा में 2 वर्ष की रियायत देकर उसे 21 से 23 साल करने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा की इस निर्णय से जहां देश के युवा लाभान्वित होंगे वहीं, अग्निपथ योजना के माध्यम से देश सेवा व अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे, लेकिन विपक्ष माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। युवाओं को भर्मित करने का काम किया जा रहा।
यह भी पढ़े:-