31 मार्च से पहले पंडोह से औट तक का सफर होगा आनंदमय, यातायात के लिए पाँच टनल होंगी शुरू

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

 

the news warrior

12 जनवरी 2023

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए मंडी जिला में पंडोह से औट तक बनाई जा रही दस में से पांच टनल 31 मार्च से पहले-पहले यातायात के लिए बहाल कर दी जाएगी | इन टनलों का निर्माण कार्य पूरा हो गया  है और अब यहां से यातायात को बहाल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है|

हणोगी से झलोगी तक बरसात के मौसम में पहाड़ी से सबसे ज्यादा पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है| जिसे देखते हुए अब एनएचएआई यहां बन चुकी पांच टनलों को यातायात के लिए सुचारू करने की दिशा में काम कर रहा है| शाहपुरजी पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच टनलों से जल्द ही यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा, इस दिशा में प्रयास और कार्य जारी है|

 

पहले इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2021 तक पूरा होना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते   इस कार्य को जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था| प्रोजेक्ट की शुरुवाती  दो टनलों की लंबाई में ईजाफा होने के कारण इसके लिए अलग से अप्रूवल लेनी पड़ी और अब इनके कार्य को दिन-रात तेज गति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है| टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने बताया कि मार्च 2024 तक पूरे प्रोजेक्ट को कंपलीट करने का लक्ष्य रखा गया है |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने संभाला कार्यभार , गिनाई ये प्राथमिकता

Spread the love   the news warrior 12 जनवरी 2023 शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने अपनी कैबिनेट का  गठन करने के बाद बुधवार शाम को विभाग आवंटित कर दिए हैं| कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह को पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग सौंपा है | विभाग मिलने के बाद वीरवार […]

You May Like