पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने संभाला कार्यभार , गिनाई ये प्राथमिकता

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 44 Second

 

the news warrior

12 जनवरी 2023

शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने अपनी कैबिनेट का  गठन करने के बाद बुधवार शाम को विभाग आवंटित कर दिए हैं| कसुम्पटी से विधायक अनिरुद्ध सिंह को पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग सौंपा है | विभाग मिलने के बाद वीरवार को अनिरुद्ध सिंह कार्यभार संभाल लिया है|  समर्थको ने फूल मालाएं पहना कर  उनका स्वागत किया | जिसके बाद कमरा नम्बर 321 में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला|

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सूक्खु का इस महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कसुम्पटी को मंत्री मिला है ओर ये सौभाग्य कसुम्पटी की जनता ने उन्हें दिया है ओर कसुम्पटी क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  प्रदेश का  बहुत बड़ा हिस्सा  ग्रामीण क्षेत्र में आता है और काफी ज्यादा फंडिंग भी केंद्र से विकास कार्यों  के लिए दी जाती  है | इस विभाग में बहुत से कार्य करने को हैं जो  पूरी निष्ठा के साथ किए जाएंगे  | विभागों में किस तरह से काम होगा इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है और जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठक कर काम शुरू किया जाएगा | उन्होंने कहा कि सभी कार्यों  के लिए समय सीमा तय की जाएगी और किसी भी तरह का अस्थिर रवैया सहन नहीं  किया जाएगा |

 

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया है प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है लेकिन प्रदेश में विकास कार्यों  को रुकने नहीं  दिया जाएगा |13 जनवरी  में कैबिनेट की बैठक का आयोजन होगा  जिसमें ओपीएस बहाली के साथ  कांग्रेस ने जो दस गारंटियों दी है उन्हें भी पूरा किया जाएगा |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओ.पी.एस. बहाली से आर्थिक लाभ के साथ ही कर्मचारियों का बना रहेगा आत्मसम्मान: मुख्यमंत्री

Spread the love     the news warrior 12 जनवरी 2023 हिमाचल प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को सुक्खू सरकार की  पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन का तोहफा मिलेगा| मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी | […]

You May Like