लुहनु स्टेडियम बिलासपुर में खेल स्पर्धा के ट्रायल हुए शुरु

0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 28 Second

खेलो इण्डिया उतकृष्टता केद्र बिलासपुर एवं खेल छात्रावास ऊना और बिलासपुर द्बारा खेल स्पर्धा का किया जा रहा हैं आयोजन 

शारीरिक मापदंडो के तहत चयन 

विभिन सुविधाए  की जा रही प्रदान

 

THE NEWS WARRIOR

18/02 /2022 

युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश द्बारा सभी को सूचित करते हुए बताया हैं कि खेलो इण्डिया उतकृष्टता केद्र बिलासपुर एवं खेल छात्रावास ऊना और बिलासपुर में सत्र 2022- 2023 के लिए समय सारणी तय की हैं | इस समय सारणी के अनुसार लुहनु स्टेडियम बिलासपुर  में  स्पर्धावार ट्रायल लिए जा रहे हैं |

विभागीय जानकारी के अनुसार खेलों मे राज्य / राष्टीय, जूनियर / सब-जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड न पूरे करने पर भी चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे|

विभिन खेल एवं समय सारणी

खेलों इण्डिया उतकृष्टता केंद्र बिलासपुर तथा खेल छात्रावास बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में 24 फरवरी  से 25 फरवरी तक चलने वाली इस खेल स्पर्धा  में एथलेटिक, जूडो, बोक्सिंग खेलों का आयोजन किया जाएगा | यह स्पर्धा सुबह 10 बजे से शुरु हो जएगी |

खेल छात्रावास बिलासपुर तथा ऊना हिमाचल प्रदेश मैं 25 फरवरी से 26 फरवरी तक चलने वाली इस खेल स्पर्धा  में कबबड़ी, हाकी , हैंडबाल खेलों का आयोजन किया जाएगा | यह स्पर्धा सुबह 10 बजे से शुरु हो जएगी |

शारीरिक मापदंड 

खेल स्पर्धा में 13 वर्ष  तक के खिलाड़ियों के लिए लंबाई 158 सेटीमीटर  और भार 43 किलोंग्राम अनुमानित किया गयाहैं | वही 14 वर्ष  तक के खिलाड़ियों के लिए लंबाई 164  सेटीमीटर  और भार 49  किलोंग्राम अनुमानित किया गया हैं | इसी के तहत खेल स्पर्धा 15 वर्ष  तक के खिलाड़ियों के लिए लंबाई 165 सेटीमीटर  और भार 50 किलोंग्राम अनुमानित किया गयाहैं |

विभाग द्बारा दी जा रही सुविधाए 

खेल स्पर्धा में प्रवेश के लिए खिलाडियों की आयु सीमा 13 से 19 वर्ष  निर्धरित की गई हैं लेकिन 13 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों को अधिक महत्व दिया जाएगा| जानकारी के अनुसार चुने गये खिलाड़ियों  को मुफ्त आवास,भोजन  चिकित्सा बिमा, खेल किट, खेल सामान व आधुनिक ढ़ंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा| इसी के साथ  खिलाड़ी स्थानीय स्कूल में अपने  खेल के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पुरी कर सकते हैं|

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में 11 को उम्रकैद, 38 को फांसी

Spread the love वर्ष 2008 में हुए अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में एक बड़ी खबर विशेष अदालत ने शुक्रवार को ब्लास्ट के दोषियों को सुनाई सजा  एक दशक से ज्यादा लंबे सयय तक चले ट्रायल के बाद 49 लोगों को दोषी करार दिया गया था।  THE NEWS WARRIOR  18 /02 /2022  […]

You May Like