कुल्लू: निर्माणधीन मकान के पास स्लीपिंग बैग में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 56 Second
THE NEWS WARRIOR
07/06/2022

कुल्लू जिला के चचोगा में एक निर्माणधीन मकान के पास गड्ढे में मिला अज्ञात महिला का शव

स्लीपिंग बैग में रस्सी से बांध कर रखा गया था शव

पुलिस कर रही हैं मामले की जाँच

कुल्लू:-

कुल्लू जिला के चचोगा में एक निर्माणधीन मकान के पास गड्ढे में अज्ञात महिला का शव मिला। शव को स्लीपिंग बैग के अंदर रस्सी से बांध कर रखा गया था। स्थनीय निवासी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लिया।

बदबू आने पर हुआ खुलासा

पुलिस को दिए बयान में अमित निवासी चचोगा ने बताया कि वह गांव में अपने पुश्तैनी मकान से ऊपर नए मकान के निमार्ण करवा रहा है। वह अपने मकान की देखरेख करने कभी-कभार जाता है। बुधवार को कार्यालय से छुट्टी होने के बाद अपने निर्माणाधीन मकान की देखरेख करने के लिए आया तो उसे वहां पर पगडंडी रास्ते के साथ जहां पर जमीन से पत्थर निकाले थे वहां से गंदी बदबू आई। इस पर वह गड्ढे के पास गया। वहां पर देखा तो बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे कपड़े में कुछ लिपटा हुआ था।

गली सड़ी अवस्था में मिला शव

इस पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान चिचोगा दीक्षा को सूचित किया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कपड़े के ऊपर से पत्थर हटवाए तो उसके नीचे एक नीले रंग का स्लीपिंग बैग मिला। इसके बाद स्लीपिंग बैग को काटा गया तो उसके अंदर औंधे मुंह एक महिला का शव गली सड़ी अवस्था में मिला।

हत्या की आशंका

महिला के मुंह में लाल रंग का कपड़ा ठूसा गया था। इस पर शक जताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर स्लीपिंग बैग में बंद कर दिया और फिर उसे रस्सी से बांध कर गड्ढे में छिपा दिया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़िए………………………………….

Petrol-Desal Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत की उम्मीद, सरकार ने बनाई बड़ी योजना

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को बना सकती है नया सीएम: मनीष सिसोदिया बोले

Spread the love THE NEWS WARRIOR 07 /04/2022 मंडी रैली के बाद भाजपा मैं घबराहट केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल से भाजपा में खौफ मुख्यमंत्री ने मनीष सिसोदिया का अनुराग ठाकुर को हिमाचल का सीएम बनाने का दावा किया खारिज शिमला:- दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ […]

You May Like