The news warrior
22 अप्रैल 2023
शिमला : रामपुर बुशहर के नन्हे गायक मास्टर भाविक राजा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तैयार किए गए गीत का मुख्यमंत्री ने शिमला में विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मास्टर भाविक की आवाज की प्रशंसा करते हुए उसे सम्मानित भी किया।
यह भी पढ़ें : परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर जानें, भगवान परशुराम से जुड़ी यह रोचक कथाएँ
अमृत कुमार शर्मा हैं इस गीत के मुख्य सलाहकर
इस गीत में मास्टर भाविक के अलावा प्रसिद्ध लोक गायक डॉ. कपिल शर्मा ने भी अपनी आवाज दी है। डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि इस गीत को मंडी कोटली के रहने वाले डॉ. गौरव ठाकुर ने लिखा है। वहीं इस गीत के मुख्य सलाहकार अमृत कुमार शर्मा हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही केपसन म्यूजिक के बैनर तले चैरिटी के लिए कार्यक्रम करवाए जाएंगे, जिसमें मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष के लिए धन एकत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : शिमला पुलिस ने 2 किलो 311 ग्राम चरस सहित काबू किए दो व्यक्ति
विमोचन अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक रवि ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द करड़ तथा प्रदेश कांग्रेस सचिव गिन्नी चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।