ऊना में श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्‍त, 34 यात्री थे सवार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 4 Second
THE  NEWS WARRIOR
26 /08 /2022

घायलों को सिविल अस्‍पताल अम्‍ब में किया गया उपचाराधीन 

ऊना:-

हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के अम्‍ब में श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि बस में कुल 34 लोग सवार बताए जा रहे हैं। घायलों को सिविल अस्‍पताल अम्‍ब में उपचाराधीन किया गया है। सभी श्रद्धालु मध्‍य प्रदेश के रहने वाले हैं। शुक्रवार दोपहर के वक्‍त मुबारिकपुर में यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस ऊतराई पर सड़क के बीच ही पलट गई। बताया जा रहा है बस की ब्रेक नहीं लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार लोगों में चीखो पुकार मच गई। यात्री बुरी तरह से सहम गए।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू:

हादसे में घायल हुए लोग मध्‍य प्रदेश के मंसौर जिला के विभिन्‍न गांवों के रहने वाले हैं। ये श्रद्धालु चिंतपूर्णी माता मंदिर से माथा टेक कर वापस मध्य प्रदेश जा रहे थे। इससे पहले ये श्रद्धालु कांगड़ा जिला के विभिन्‍न शक्तिपीठों के दर्शन करने गए थे। सभी मंदिरों में माथा टेकने के बाद जब ये वापस घर लौट रहे थे तो यह हादसा हो गया। प्रशासन व पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

 

 

यह भी पढ़े:-

नूरपुर: खड्ड का बहाव मोड़ने में आधुनिक मशीनरी के साथ जुटी सेना, चक्की सड़क पुल खतरे की जद में

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोलन से शिमला आ रही प्राइवेट बस में दो युवको से 20.21 ग्राम चिट्टा बरामद

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 26 /08 /2022 पुलिस ने NDPC एक्ट में मामला किया दर्ज  हिमाचल:- हिमाचल की राजधानी शिमला में पुलिस को लगातार बसों के माध्यम से हो रही नशे की सप्लाई को रोकने के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बस में […]

You May Like