पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर को पार्टी से 6 साल के लिए किया गया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 21 Second

THE  NEWS WARRIOR
03 /11 /2022

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने का आरोप

सुंदरनगर

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने का आरोप है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने एक्शन लेते हुए तुरंत प्रभाव से उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी है।

आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे

गौरतलब है कि वर्तमान में रूपसिंह ठाकुर के पुत्र अभिषेक ठाकुर सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। रूपसिंह ठाकुर अपने बेटे के लिए प्रचार कर रहे हैं। इससे पूर्व भी रूपसिंह ठाकुर वर्ष 2012 के चुनाव में स्वयं आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। तब भी उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था।

अपने पुत्र एवं समाजसेवी अभिषेक ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा

फरवरी 2014 के लोकसभा चुनाव वे वापस पार्टी में शामिल हो गए। 2017 के चुनाव में उन्होंने पार्टी प्रत्याशी राकेश जमवाल का साथ दिया था, परंतु उनके अनुसार लगातार पार्टी में उनका व उनके समर्थकों का तिरस्कार किया गया। उनकी बजाय राकेश जमवाल को प्रत्याशी बनाया गया। इसलिए उन्होंने अपने पुत्र एवं समाजसेवी अभिषेक ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है और जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

मंडी: धनोटू में वोल्वो बस से SIU ने 300 ग्राम चरस पकड़ी, कुल्लू का युवक गिरफ्तार

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल को अगले पांच साल में बनाएंगे ड्रग्स फ्री, चुनावी रैलियों में बोले अमित शाह

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 03 /11 /2022 भाजपा के विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया हमीरपुर केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के नादौन जोरावर स्टेडियम (धर्मशाला) और नालागढ़ (सोलन) विधानसभाओं […]

You May Like