मुख्यमंत्री ने NPS संघ के साथ की बैठक, पहली कैबिनेट में OPS बहाली का वादा

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 57 Second

THE NEWS WARRIOR
28/12/2022

मुख्यमंत्री ने NPS संघ के साथ की बैठक, पहली कैबिनेट में OPS बहाली का वादा

बुधवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के साथ बैठक की. इस बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर चर्चा हुई दोनों पक्षों ने अपनी बातें दूसरे के सामने रखी.

सुक्खू ने पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का किया वादा 

बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली का वादा किया है. उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार पर पूरा भरोसा है. प्रदीप ठाकुर ने कहा कि एनपीएस से प्रदेश को नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि वे सरकार के वादे से पूरी तरह आश्वस्त हैं.

प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म नायक के अनिल कपूर से की

हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तरह के फैसले रहे हैं, उससे प्रदेश भर के लोगों में खुशी का माहौल है. प्रदीप ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तुलना बॉलीवुड फिल्म नायक के अनिल कपूर से की.

कर्मचारी संघ के कर्मचारी ढोल नगाड़ों के साथ कैबिनेट में आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के एक के बाद एक आ रहे फैसले सभी लोगों को अचंभित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी संघ पूरी तरह सरकार पर भरोसा करता है. पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली होगी. उन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट के दिन कर्मचारी संघ के कर्मचारी ढोल नगाड़ों के साथ कैबिनेट में आभार व्यक्त करने के लिए पहुंचेंगे.

 

यह भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने कोरोना के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर

Spread the love THE NEWS WARRIOR 28/12/2022 मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलंेडर जारी किया। इस कलेंडर मंे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के चित्र […]

You May Like