गुडिया काण्ड प्रदेश के माथे पर कलंक,असली अपराधियों को मिले सज़ा-शांता कुमार

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:4 Minute, 59 Second

THE NEWS WARRIOR
02 /07 /2022

गुडिया काण्ड में फिर से राजनीति सक्रिय

इतिहास में पहली बार इस प्रकार की घटना पर कोटखाई में हुआ था जोरदार प्रदर्शन 

पालमपुर:-

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा हिमाचल प्रदेश का कोटखाई का गुडिया काण्ड प्रदेश के माथे पर ऐसा कलंक है जो तब तक नहीं धुलेगा जब तक असली अपराधियों को सजा नही मिलती।कुछ सालों बाद अब इस पर फिर से राजनीति सक्रिय हो रही है।
उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की घटना पर कोटखाई में जोरदार प्रदर्शन हुआ, पांच घण्टे का जाम लगा। इतना ही नही कोटखाई के पुलिस थाने को भी आग लगाई गई।

गरीब चरानी को पकड़ कर बनाया गया अपराधी

शांता कुमार ने कहा हिमाचल के इतिहास में पहली बार इस प्रकार की घटना में सी.बी.आई. ने पुलिस के आठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया जिनमें प्रमुख अधिकारी भी शामिल थे। उनमें आई.जी. रैंक का एक अधिकारी अभी भी जेल में बन्द है। हवालात में एक आरोपी सूरज की पुलिस की मारपीट से मौत हुई, बाद में एक गरीब चरानी नीलू को पकड़ कर अपराधी बनाया गया और उसे सजा सुनाई।

पुलिस के आठ अधिकारी जेल में

उन्होंने कहा घटना के तुरन्त बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर आरोपियों के फोटो डाले थे जो बाद में हटा दिये गये।
शांता कुमार ने कहा यदि एक गरीब चरानी ही अपराधी होता तो पुलिस द्वारा हवालात में एक गवाह सूरज की हत्या न करवाई गई होती। यदि गरीब चरानी ही अपराधी होता तो हिमाचल के इतिहास में पहली बार पुलिस के आठ अधिकारियों को जेल में न डाला जाता। कई वर्षों से आजतक आई.जी. रैेंक का एक अधिकारी जेल में न होता। किसी बड़े अमीर परिवार के अपराधी को बचाने के लिये ही इतना कुछ हुआ। एक गरीब चरानी इतना बड़ा अपराध नही कर सकता था।

गुडिया काण्ड में नही मिला न्याय

उन्होंने कहा उस गांव के परिवार के लोग तथा हिमाचल के भी मेरे जैसे सब लोग आज भी यह समझते है कि गुडिया काण्ड में न्याय नही मिला है।कुछ लोग आरोप लगाते है कि असली अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहे है। गुडिया 15 साल की माता-पिता की बेटी थी। उससे बलात्कार हुआ और फिर अनमानवीय तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। यदि यह सच है कि अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहे है तो उसका परिवार और लोग क्या सोचते होगें। उनके लियेआजादी के अमृत महोत्सव का कोईअर्थ नही है।

सेवानिवृत अधिकारियों की बनाई जाए जांच समिति 

शांता कुमार ने कहा कुछ वर्ष पहले मैंने एक सुझाव दिया था कि सी.बी.आई. जांच के बाद भी असली अपराधी नहीं पकड़े गये तो हिमाचल सरकार असली अपराधियों को पकड़ने की एक बार और कोशिस करे। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल प्रदेश के आई.पी.एस. और आई.ए.एस. अधिकारियों को जानता हॅू उन में कुछ बहुत योग्य और ईमानदार अधिकारी है, उन्हीं के सहारे आढ़ाई साल में मैंने इतने अधिक बढ़िया विकास के काम किये थे जिन्हें आज भी जनता याद करती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वर्तमान और सेवानिवृत आई.पी.एस. और आई.ए.एस. के ऐसे अत्यन्त योग्य ईमानदार अधिकारियों की एक जांच समिति बनाई जाए और हिमाचल के माथे से इस कलंक को मिटाने का प्रयत्न किया जाए। उन्होंने कहा यदि अपराधी पकड़े गये तो हिमाचल का नाम होगा और हिमाचल के माथे से कलंक भी धुल जाएगा।

 

 

 

यह भी पढ़े:-

करंट लगने से बड़सर में 7 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता की हो चुकी है पहले ही मृत्यु

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल: पुराने सिस्टम से ही होंगे कॉलेजों में दाखिले, जाने कब से है प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 02 /07 /2022 प्रदेश कॉलेजों में नई शिक्षा नीति पर संशय समाप्त नई शिक्षा नीति को इस सत्र से यूजी डिग्री कोर्स में लागू नहीं किया जाएगा दस जुलाई से ऑन लाइन एडमिशन की तैयारी शुरू हिमाचल प्रदेश:-  प्रदेश कॉलेजों में नई शिक्षा नीति […]

You May Like