11 जुलाई से 17 जुलाई तक किया जाएगा, गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव 2022 का आयोजन

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 30 Second

THE  NEWS WARRIOR
06 /07 /2022

उत्सव में खेल, सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन

महोत्सव में इस वर्ष मेले के दौरान “चौपाल” का भी किया जा रहा है आयोजन 

बिलासपुर:- 

गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव 2022 का आयोजन 11 जुलाई से 17 जुलाई तक किया जा रहा है। गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव आयोजन समिति के सौजन्य से 7 दिन व 7 रात चलने वाले इस उत्सव में खेल, सांस्कृतिक व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रेरणा सम्मान” से किया जाएगा सम्मानित 

गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव आयोजन समिति के प्रवक्ता कर्ण चन्देल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महृषि वेद व्यास जी की व्यास गुफा में 11 जुलाई को व्यास जी पूजा अर्चना के साथ होगा। गुरु व्यास पूर्णिमा रंगनाथ महोत्सव का शुभारंभ सदर विधायक सुभाष ठाकुर करेंगे वहीं महोत्सव का समापन मंत्री राजेन्द्र गर्ग करेंगे। कर्ण चन्देल ने बताया कि महोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को “गुरु ( व्यास ) सेवा श्री सम्मान” व गुरु ( व्यास ) प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

नई प्रतियोगिता कहलुरी व्यंजन बनाना भी की जाएगी आयोजित 

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान रेफरल ड्रॉ भी निकाला जयेगा। जिसमें आप मात्र 20 रुपये में स्मार्ट टीवी, पोर्टेबल चार्जेबल स्पीकर, स्मार्ट वॉच व चोपर आपने घर ले जा सकते है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में इस वर्ष मेले के दौरान “चौपाल” का आयोजन भी किया जा रहा है। पुराने बिलासपुर में बुजुर्ग एक जगह बैठ कर बातचीत किया करते थे उसी को युवा पीढ़ी को बताने के लिए चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में इस वर्ष एक नई प्रतियोगिता कहलुरी व्यंजन बनाना भी आयोजित की जाएगी। पुराने बिलासपुर के समय जो व्यंजन बनते थे उन्ही व्यंजनों को भी बना कर आकर्षण पुरस्कर दिए जाएंगे। कहलुरी व्यंजन प्रतियोगिता 13 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी। सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप अपनी प्रविष्टि भैरवा म्यूजिक अकेडमी में पीयूष कांगा 7807478039 करवा सकते है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

सरकार व दवा कम्पनियों की सांठगांठ ने जनता को बीमार बनाया: वैद्य राजेश कपूर 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घुमारवीं में 8 व 10 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

Spread the love THE NEWS WARRIOR 06/07/2022 विद्युत आपूर्ति सुबह 9 :30 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्णतया बाधित रहेगी घुमारवीं:-  सहायक अभियंता इइ .सनी जगोता विधुत उपमंडल 1  ने सूचित किया है। कि 8 जुलाई और 10 जुलाई को 33 /11 के वी विधुत केंद्र नसवाल में 9 […]

You May Like