जिला बिलासपुर के नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों की आवश्यक वस्तुओं की ढूलाई के लिए निविदाएं आमंत्रित

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 37 Second

THE NEWS WARRIOR

बिलासपुर 10 जून –

 

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विरेन्द्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम बिलासपुर जिला बिलासपुर से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम बिलासपुर (सदर), घुमारवी, झंडूता व श्री नैना देवी जी के लिए आवश्यक वस्तुओं की परिवहन/ढुलान कार्य हेतू वर्ष 2021-2022 के लिए निविदाएं 6 जुलाई को 11 बजे से 1 बजे तक जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिलासपुर के कार्यालय में आमंत्रित है। उन्होंने बताया कि उसी दिन समय सायं 3 बजे प्राप्त निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जायेंगी।

डोर स्टेप डिलीवरी के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम बिलासपुर (सदर), झंडूता व श्री नैना देवी जी से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान पहुंचाने हेतू परिवहन व मजदूरी कार्य के लिए वर्ष 2021-2022 की निविदाएं 13 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आमंत्रित की गई है।
उन्होंने बताया कि निविदाएं उसी दिन सायं 3 बजे प्राप्त निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जायेंगी।

 मजदूरी कार्य हेतू वर्ष 2021-2022 निविदाएं 8 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आमंत्रित की गई है।
उन्होंने बताया कि निविदाएं उसी दिन सायं 3 बजे प्राप्त निविदादाताओं या उनके प्रतिनिधियों के सामने उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि के सम्मुख उनके कार्यालय में खोली जायेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

कृषक उत्पादक संगठनों  के लिए कृषि कोष योजना से 6 लाख रूपये तक अनुदान- उपायुक्त चंबा

Spread the love कृषक उत्पादक संगठनों  के लिए कृषि कोष योजना से 6 लाख रूपये तक अनुदान- उपायुक्त  जिला में 100 कृषक उत्पादक संगठन बनाने के भी दिए निर्देश. चम्बा  10 जून….कृषक उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल सरक़ार द्वारा कृषि कोष योजना आरम्भ की गयी है  इस […]

You May Like