चंडीगढ़-मनाली NH पर भारी भूस्खलन: आवाजाही बंद

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 45 Second

THE NEWS WARRIOR
11 /08 /2022

पठानकोट NH भी उरला के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण रहा  2 घंटा बंद

मंडी:-

हिमाचल के मंडी में मूसलाधार बारिश ने फिर कहर बरपाया है। चंडीगढ़-मनाली NH फिर 7 मील के पास यातायात के लिए बंद हो गया है, जबकि वैकल्पिक मार्ग मंडी-बजौरा वाया कमांद कटौला मार्ग भी कमांद के पास पहाड़ी से मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है।

2 घंटे बंद रहा मार्ग:

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कुल्लू की तरफ आने जाने वाले यात्रियों से फिलहाल यात्रा स्थगित करने का आह्वान किया है। मंडी-पठानकोट NH भी उरला के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण 2 घंटा बंद रहा। यहां भूस्खलन के साथ-साथ पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पेड़ को काटने के बाद यातायात बहाल करवाया। उसके बाद एनएचएआई की जेसीबी मशीन घटनास्थल पर पहुंची। 2 घंटे सड़क बंद रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

घटासनी-बरोट राजमार्ग भूस्खलन से बंद

लोक निर्माण विभाग B&R उप मंडल पधर के अंतर्गत आधा दर्जन मार्ग भारी बारिश के कारण भूस्खलन से बाधित हो गए हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग B&R उप मंडल झंटिंगरी के अंतर्गत घटासनी-बरोट राजमार्ग जगह-जगह पर भूस्खलन से बंद हुआ है। ऐसे में मंडी जिला की चौहारघाटी के साथ-साथ कांगड़ा जिला के छोटा बड़ा बंगाल क्षेत्र का संपर्क कट गया है। आम यात्रियों सहित कर्मचारियों स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

DC मंडी अरिंदम चौधरी ने कहा कि भारी बारिश से नेशनल हाईवे सहित जिला के कई राजमार्ग बंद हुए हैं। उन्होंने लोगों से बेवजह यात्रा न करने का आह्वान किया है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:

शिमला में एचआरटीसी बस की चपेट में आई महिला की अस्पताल में मौत

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स में मल्टी टास्क वर्कर भर्ती नियम बनाए गलत, नियमों में हो बदलाव नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन- डॉ.दलीप धीमान

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 11 /08 /2022 मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति के लिए जो नियम निर्धारित किए हैं वे सरासर गलत बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. दलीप धीमान ने आरोप लगाया है कि एम्स कोठीपुरा में भरे जाने वाले मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति […]

You May Like