हिमाचल प्रदेश : निजी दुकानों की तरह नजर आएगी अब उचित मूल्यों की दुकानें, करोड़ों का बजट जारी।
शिमला, 04 अक्टूबर 2021
शिमला : हिमाचल प्रदेश की उचित मूल्यों की दशा में अब सुधार होगा, करोड़ों का बजट इसके लिए जारी जा चुका है। निजी दुकानों की तरह अब राशन डीपू नजर आएंगे।खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव सी पालरासू ने बताया कि डिपुओं में व्यवस्था को सुधारा जा रहा है।
डिपू के लिए अब पांच क्विंटल आटा चावल रखने के लिए ड्रम मिलेंगे। हर डिपो में काउंटर भी बनेगा। सामान तौलने के लिए भी अलग व्यवस्था की जाएगी। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को करोड़ों का बजट जारी किया है। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय मंत्रालय को राशि जारी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। अभी राशन डिपुओं में आटा और चावल बोरियों में रखा जाता है। कई डिपो ऐसे भी हैं, जहां बरसात में पानी टपकता है। बरसात के चलते सीलन होने से आटा और चावल खराब होने की आशंका रहती है। चूहे भी राशन खा जाते थे।
डिपो में चाय और शैंपू भी बेचे जाएंगे
सरकार डिपुओं की हालत इसलिए भी दुरुस्त करने जा रही है चूंकि अब राशन के अलावा इनमें अन्य सामान भी बेचा जाना है। इसमें चाय, शैंपू और रोजमर्रा की वस्तुएं शामिल हैं।