पुलिस ने पकड़ा 2.190 किलोग्राम चरस तस्करी का आरोपी।
25 सितंबर 2021
सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार नशा तस्करों पर अपना शिकंजा बनाए हुए हैं। प्रदेश में आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है। जिला के बल्ह पुलिस की टीम ने कार सवार एक व्यक्ति से 2 किलो 190 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुटकर क्षेत्र के हनुमान मंदिर के समीप व्यक्ति की कार से चैकिंग के दौरान 2 किलो 190 ग्राम चरस बरामद की है। वही पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी व्यक्ति की पहचान गोवर्धन सिंह निवासी चच्योट के रूप में हुई है।
एसपी मंडी ने की मामले की पुष्टि।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बल्ह पुलिस की टीम ने चच्योट क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को 2 किलो 190 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।