THE NEWS WARRIOR
29 /04/2022
शिमला के कृष्णानगर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक ढारे में आग लग गई
एक ही दिन में लगातार फटे तीन गैस सिलेंडर,कर्मचारियों समेत तीन लोग घायल
कृष्णानगर में करीब 40 साल से रह रहा था परिवार
80 हजार रुपये का नुकसान शुरुआती तौर पर बताया जा रहा
शिमला:-
राजधानी शिमला के कृष्णानगर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक ढारे में आग लग गई। इससे यहां पर तीन सिलेंडर फट गए। इससे तीन लोगों को चोटें भी पहुंची हैं। वहीं आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी हल्की चोटें पहुंची हैं।
लोगों ने सूचना अग्निशमन विभाग को दी
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग के पहुंचने से पहले दो सिलेंडर ढारे में फट चुके थे। जब आग को नियंत्रित किया जा रहा था तो उस समय काफी लोग वहां पर एकत्र हो गए और इसी दौरान वहां पर तीसरा सिलेंडर फट गया। गनीमत रही कि लोग दूर खड़े थे, इससे वे सिलेंडर से निकली लपटों की चपेट में आने से बच गए। हालांकि इस दौरान मची भगदड़ में एक मीडिया कर्मी और अग्निशमन विभाग के दो कर्मचारियों को हल्की चोटें पहुंची हैं।
करीब 40 साल से यहीं रह रहा था परिवार
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, ढारा चंद्र कुमार का बताया जा रहा है। यह अपने परिवार के साथ करीब 40 साल से यहीं रह रहा है। इसमें 80 हजार रुपये का नुकसान शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है। यदि आग को बढऩे से नहीं रोका जाता तो कृष्णानगर के अन्य ढारे भी इसकी चपेट में आ सकते थे। शहर के बीच में लगी आग के बाद शहर में भी इसका धुआं फैल गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग को सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारियों व वाहन को भेज दिया था। इस पर नियंत्रित होने से लाखों रुपये का नुकसान बच गया।
यह भी पढ़े:-