प्राचीन ऐतिहासिक साडू मैदान बिलासपुर में छेड़ा गया स्वच्छता अभियान

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 52 Second
THE NEWS WARRIOR
22/05/202

लाडली फाउंडेशन एवं हेल्पिंग हैंड एनजीओ के संयुक्त तत्वधान में छेड़ा गया स्वच्छता अभियान

पर्यावरण पृथ्वी पर एक मात्र जीवन के आस्तित्व का आधार- ओशिन शर्मा

बिलासपुर:-

लाडली फाउंडेशन एवं हेल्पिंग हैंड एनजीओ के संयुक्त तत्वधान में एक दिन देश एवं समाज के नाम, एक दिन स्वच्छता के अभियान के तहत प्राचीन ऐतिहासिक साडू मैदान बिलासपुर में स्वच्छता अभियान छेड़ा गया ।

लाडली फाउंडेशन के राज्य ब्रांड एंबेसडर एचएएस ओशिन शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बिलासपुर के प्राचीन ऐतिहासिक सांडु मैदान रंगनाथ मंदिरों एवं प्राचीन खाकी शाह मजार के पास एक दिन देश एवं समाज के नाम एक दिन स्वच्छता के लिए अभियान के तहत साडू मैदान बिलासपुर में स्वच्छता अभियान छेड़ा गया ।

पॉलिथीन का प्रयोग रोकना जरूरी

स्वच्छता अभियान में मौजूद सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं युवा स्वयंसेवकों को संबोधित
करते हुए लाडली फाउंडेशन के राज्य ब्रांड एंबेसडर एचएएस ओशिन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उसके लिए हम को पॉलिथीन के प्रयोग को रोकना बहुत जरूरी है। पर्यावरण पर मनुष्य ही नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे, प्राकृतिक वनस्पतियां आदि पूरी तरह निर्भर हैं।

पर्यावरण जीवन का आधार

पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती हैं, क्योंकि पर्यावरण ही पृथ्वी पर एक मात्र जीवन के आस्तित्व का आधार है ।पर्यावरण, हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए शुद्ध, जल, शुद्ध वायु, शुद्ध भोजन उपलब्ध करवाता है।

इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष शालू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, जिला महासचिव किरण शर्मा, जिला सचिव रजनी बाला सदर, ब्लॉक उपाध्यक्ष आशु ठाकुर, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर, ब्रिज मार्शल आर्ट एकेडमी बिलासपुर के अध्यक्ष बृजलाल चौहान, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी बिंदिया चंदेल ,तनवीर खान, हिमालयन विकास सेवा संस्था क्लब के पदाधिकारी नीतीश कुमार, विवेक ,रोहित इत्यादि , स्थानीय बिलासपुर कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्थानीय लोग एवं समाज सेवक मौजूद रहे।

 

 

यह भी प पढ़े:-

प्रदेश सरकार जेलों में खाली पड़े पदों को जल्द भरे, उच्च न्यायलय ने जारी किए आदेश

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इग्नू में जुलाई सत्र 2022 के लिए पुनः पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Spread the love THE NEWS WARRIOR 23/05/2022 ऑनलाइन माध्यम से होगा पंजीकरण 31 मई तक करवा सकते हैं असाइनमेंट्स जमा तल्याणा:- तल्याणा इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा जुलाई सत्र 2022 के लिए पुनः पंजीकरण प्रक्रिया शरू कर दी गई  है। यह पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी।  यह जानकारी इग्नू अध्ययन […]

You May Like