हिमाचल: मार्च में ही गर्मी ने तोड़े सारे रिकार्ड, सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन किया गया दर्ज

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second

 

THE NEWS WARRIOR
22 /03 /2022

मार्च में ही टूटने लगे रिकार्ड

हिमाचल में सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

हर दिन प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा

23 और 24 मार्च को फिर से बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का असर इस बार मार्च महीने में ही दिखने लगा है। प्रदेश में हर दिन गर्मी के रिकार्ड टूट रहे हैं। आलम यह है कि मार्च महीने में ही प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, वहीं प्रदेश के 10 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर है। हर दिन प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन महसूस किया गया है।

तपती गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल

ऊना में सबसे अधिक 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 34, कांगड़ा में 32.5, सुंदरनगर में 32.5, भुंतर में 30.5, धर्मशाला में 31.2, हमीरपुर में 33, नाहन में 30.8, सोलन में 30.5,  शिमला में 23.4, कल्पा में 19.4, डलहौजी में 15.3 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हिमाचल प्रदेश में तपती गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल होने लगा है। पानी के प्राकृतिक स्रोतों में जलस्तर अभी से घटने से लोगों को पीने के पानी की किल्लत होने की आशंका बढ़ने लगी है।

आज मौसम साफ, कल से पहाड़ों में बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है, जबकि 23 मार्च से मौसम के फिर से करवट बदलने के आसार हैं। हिमाचल में 23 और 24 मार्च को फिर से बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े :-

धर्मशाला: जेबीटी शिक्षक के खातों में 1.63 करोड़ रुपये, आयकर विभाग ने दिया नोटिस

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दृष्टिहीन अंजना के हौसलों को प्रो अजय श्रीवास्तव ने लगाए पंख मिली सरकारी नौकरी

Spread the love THE NEWS WARRIOR 22 /03 /2022 दृष्टिहीन अंजना ने बनाए कामयाबी के नए आयाम राज्य सरकार के चुनाव विभाग में लिपिक के पद पर हुआ अंजना का चयन मेहनत और लगन से हासिल की सफलता अनेक बच्चों के लिए बनी प्रेरणा अंजना के संघर्षों में उमंग फाउंडेशन […]

You May Like