इन नेताओ की हुई भाजपा में घर वापसी, पढ़े पूरी खबर

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 11 Second

THE  NEWS WARRIOR
28 /07 /2022

पार्टी ने  सभी नेताओं  का किया स्वागत 

हिमाचल प्रदेश:-

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों से पहले चार नेताओं ने भाजपा में घर वापसी की है। पूर्व सीपीएस व हमीरपुर से विधायक उर्मिल ठाकुर, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा, धर्मशाला से राकेश चौधरी और जिला परिषद शाहपुर जोगिंदर पंकू भाजपा में शामिल हुए हैं। कांगड़ा से आम आदमी पार्टी में गए निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

भाजपा को मिलेगी मजबूती 

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और हम आक्रामक तरीके से चुनाव की ओर बढ़ेंगे। इन सभी नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर की उपस्तिथि  में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
छह साल के लिए पार्टी से किया था निष्कासित

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यू टर्न लिया है। चेतन बरागटा को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था। उन्होंने जुब्बल-कोटखाई में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा उपचुनाव लड़ा था। चेतन बरागटा पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे हैं। 

यह भी पढ़े:-

कल से श्रावणी अष्ठमी मेले शुरू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ वेटरनरी फार्मासिस्ट घुमारवीं की राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई ने मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 28 /07 /2022 डॉ कीर्ति शर्मा की अगुवाई में प्रशिक्षुओं द्वारा बढ़ चढ़ कर लिया गया हिस्सा  घुमारवीं:- शिवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ वेटरनरी फार्मासिस्ट घुमारवीं की राष्ट्रीय सेवा योजना की ईकाई ने मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस। इस उपलक्ष्य में संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना […]

You May Like