कोहरे के आगोश में समाया यह जिला , विजिबिलिटी हुई कम

0 0
Spread the love
Read Time:1 Minute, 57 Second
the news warrior
14 जनवरी 2023
सिरमौर : सिरमौर जिला के मैदानी क्षेत्रों  नाहन, पावंटा और कालाअंब शनिवार  सुबह से ही कोहरे की चादर में लिपटे हैं  | बीती रात बारिश होने के कारण सुबह से ही कोहरे ने सारे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है| बीते कल हरिपुरधार, नौहराधार जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के कारण शीतलहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है | वहीं जिला सिरमौर में आधी रात को ही बारिश का दौर शुरू हो गया था जो कि सुबह थम गया | बारिश का दौर थमने के साथ ही सुबह के वक्त घने कोहरे ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी | धुंध के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को करनी पड़ी |

बढ़ते कोहरे के कारण विजिबिलिटी हुई कम 

कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हो रही है | घना कोहरा छाने से लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा | बढ़ते कोहरे के कारण तापमान में भी काफी गिरावट आई है | रोजमर्रा काम पर जाने वाले कामगारों, मजदूरों एवं जरूरी काम के लिए सुबह घर से निकलने वाले लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है |कोहरे के कारण सुबह से ही कई मीटर की दूरी तक कुछ भी साफ नजर नहीं आया, वहीं पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से घने कोहरे के बीच सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है |
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटी काशी महोत्सव में मंडी की प्राचीन संस्कृति की दिखी झलक

Spread the love   the news warrior 14 जनवरी 2023 मंडी : छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर में मकर संक्रांति पर पहली बार छोटी काशी महोत्सव का आयोजन किया गया | इस महोत्सव के माध्यम से मंडी की प्राचीन झलक को दिखाने का पूरा प्रयास किया गया […]

You May Like