छोटी काशी महोत्सव में मंडी की प्राचीन संस्कृति की दिखी झलक

0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 39 Second

 

the news warrior

14 जनवरी 2023

मंडी : छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर में मकर संक्रांति पर पहली बार छोटी काशी महोत्सव का आयोजन किया गया | इस महोत्सव के माध्यम से मंडी की प्राचीन झलक को दिखाने का पूरा प्रयास किया गया | ऐतिहासिक सेरी मंच पर मंडी जिला के पारंपरिक परिधानों, आभूषणों, खान-पान, मंडी कलम और टांकरी लिपि को लेकर प्रदर्शनियां आयोजित की गई, जिनके माध्यम से लोगों ने प्राचीन संस्कृति के बारे में जानकारियां हासिल की |

वहीं, महोत्सव में पहाड़ी नाटी, फैशन शो और सोलह संस्कारों के बारे में संपूर्ण जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई गई | महोत्सव का समापन हैरिटेज वॉक के साथ हुआ |  यह वॉक सेरी मंच से शुरू हुई और प्राचीन मंदिरों से होते हुए पंचवक्त्र मंदिर के पास जाकर संपन्न हुई |

 

ऐसे कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति से परिचित करवाना 

 

एसडीएम रितिका जिंदल ने बताया कि छोटी काशी महोत्सव को आयोजित करने का यही उद्देश्य था कि भावी पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति से रूबरू करवाया जा सके| उन्होंने मंडी वासियों से भविष्य में इस महोत्सव को ऐसे ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित करने की अपील की है |जिससे वह अपनी प्राचीन को सँजो कर रख सकें |

वहीं, लोग स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई इस नई पहल से काफी ज्यादा खुश नजर आए | लोगों का कहना था कि प्राचीन संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे पहुंचाने में इस प्रकार के आयोजन काफी मददगार साबित होते हैं | इसलिए ऐसी परंपराओं को लगातार जारी रखना चाहिए | महोत्सव के दौरान पारंपरिक व्यंजनों को लेकर लगाए गए स्टॉल्स पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली और लोगों ने इन व्यजनों का स्वाद चख कर आनंद उठाया |

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम में मनाई मकरसक्रांति

Spread the love the news warrior 14 जनवरी 2023 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम में रह रहे आवासियों, निराश्रित महिलाओं एवं मूकबधिर बच्चों इत्यादि के लिए 10 हजार रुपये […]

You May Like