मनाली: भारी भूस्खलन से दूकान में घुसा भारी-भरकम पत्त्थर, कोई जानी नुकसान नहीं

The News Warrior
0 0
Spread the love
Read Time:2 Minute, 4 Second

THE NEWS WARRIOR
25 /08 /2022

बरसात के मौसम में एहतियात बरतना जरुरी- एस डी एम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर

मनाली:-

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से लगातार नुकसान का दौर जारी हैं। इसी के चलते मनाली के पास रांगड़ी में पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर दुकान के अंदर जा घुसा। यह हादसा आज सुबह करीब चार बजे पेश आया। गनीमत यह रही की इस घटना के समय दुकान में कोई नहीं था परन्तु दुकान में रखे फ्रिज व अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा हैं। बता दे की कुल्लू-मनाली में लगातार भारी बारिश का क्रम जारी हैं जिससे पहाड़ी इलाका होने के कारण लगातार पहाड़ों से पत्थर व मलबा गिर रहा है।

फ्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त 

दुकान मालिक चुन्‍नी लाल ने बताया कि वह दुकान बंद कर रात को घर चले गए थे। सुबह पड़ोसी ने फोन करके बताया कि दुकान में बड़ा पत्थर गिर गया है। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में रखा फ्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

एहतियात बरतने की सलाह

वहीं,एस डी एम  मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि बरसात अधिक होने से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पर्यटकों व लोगों से आग्रह किया कि भूस्खलन वाले स्थानों में वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। उन्होंने लोगों को बरसात के इस मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े:-

कांगड़ा: NHAI के आग्रह पर चक्की पुल पर एक बार फिर वाहनों की आवाजाही बंद

 

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिरमौर: मां भंगायणी मंदिर मार्ग से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, दो घायल

Spread the love THE  NEWS WARRIOR 25 /08 /2022 सिरमौर:- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल के सुन्दरघाट में एक कार मां भंगायणी मंदिर मार्ग से 200 मीटर नीचे लुढ़क गई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए है। स्थानीय लोगों ने घायलो को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घायलो […]

You May Like